विद्युत मजदूर पंचायत के वार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

जमानियां (गाजीपुर)। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जमानियां का वार्षिक सम्मेलन गुरुवार को एक मैरिज लॉन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में डिवीजन के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कमेटी में विजय पटेल अध्यक्ष व कैलाश यादव मंत्री चुने गए। वहीं उदय सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, आलोक रंजन कोषाध्यक्ष तथा कई उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, संयुक्त मंत्री और मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने सम्मेलन का उद्घाटन किया और नवागत अधिशासी अभियंता विजय कटियार ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा व पारदर्शिता का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर एवं निविदा कर्मचारी संघ का भी गठन हुआ, जिसमें रितेश सिंह अध्यक्ष और पवन सिंह मंत्री बनाए गए।

कार्यक्रम में कई अभियंता, अधिकारी और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *