जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में बुद्धवार को विदाई समारोह का आयोजन कर नगर पालिका के कर एवं राजस्व मुहर्रिर यमुना लाल श्रीवास्तव को कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
बता दें कि यमुना लाल श्रीवास्तव प्रारंभ से ही स्थानीय नगर पालिका में कर एवं राजस्व मुहर्रिर के पद पर तैनात रहे। जिनकी अधिवर्षता (सेवानिवृत्ति) बीते 31 जुलाई 2025 को समाप्त हुई है। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया और उन्हें फूलमाला पहना कर अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व उपहार देकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यमुना लाल अपने कार्यकाल में अपनी सेवा और सहयोग की भावना से अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे और अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।
उक्त मौके पर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, अरविंद राय, हरिश्चंद्र, संतोष, सत्येंद्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।










