जमानियां (गाजीपुर)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चेयरमैन गुप्ता ने सर्वप्रथम सेंट मेरी पब्लिक स्कूल, जमानियां में ध्वजारोहण कर विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय, लिब्रा जिम फिटनेस सेंटर, जमानियां रेलवे स्टेशन स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही नगर पालिका कार्यालय और गांधी चौक, जमानियां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के क्रम में उन्होंने कस्बा बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मखत्ब इस्लामिया विद्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों के साथ आजादी का जश्न मनाया।










