जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर मंडल अध्यक्ष (भाजपा) तारकेश्वर वर्मा की माता शांति देवी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्टेशन बाजार के मदनपुरा रोड निवासी तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि वह पिछले कुछ महीने से बीमार चल रही थीं। जिन्होंने शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। बताया कि इनका अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह 11 बजे कस्बा क्षेत्र के बलुआ घाट पर किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष की माता के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचे भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित नगर के लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।










