जमानियां (गाजीपुर)। कस्बा बाजार निवासिनी सुनीता गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षियों पर मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्षी प्रदीप कुशवाहा को दुकान खोलने के लिए 50 हजार रुपये नगद दिया था। लेकिन बुधवार की सुबह 10 बजे मेरा पुत्र राजू गुप्ता रुपया मांगने गया तो विपक्षी ने मुझे व मेरे पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया और धमकी दिया कि इधर दिखाई दिया तो जान से मरवाकर फेकवा देगें।
इस संबंध में प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।










