रामलीला मैदान में हुआ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण व भजन का आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भजन कीर्तन व रामचरित मानस, सुंदर कांड पाठ के आयोजन से रामभक्तों में हर्ष व उत्साह रह। इससे पूरा वातावरण राममय हो उठा।

इसी क्रम में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के 6 मंदिरों में 16 जनवरी से कराये जा रहे भजन कीर्तन का समापन, प्रसाद वितरण के बाद हुआ। नगर पालिका की तरफ से सोमवार को रामलीला मैदान में लगाए गये एलईडी टीवी के माध्यम से नगरवासियों ने राम लला का सीधा प्रसारण देखा।

इस दौरान संगीत कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर श्रोता काफी आनंदित हुए। तथा जय श्री राम के जयकारे से पूरा वातारण भक्ति मय हो गया। चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि श्रीराम भक्तों व देश वासियों को जिस क्षण का लंबे समय से इंतजार था वह आज पूरा हो गया। रामलला का दर्शन कर हर कोई कृतार्थ हो गया।

इसके अलावा कोतवाली, तहसील सहित क्षेत्र के मंदिरों में भजन कीर्तन और पूजन अर्चन पूरे दिन होता रहा। लोगों की जुबां पर केवल राम नाम ही चल रहा था। राम जानकी मठ लमुई चक्काबांध के परिसर में भी हरि कीर्तन व रामचरित मानस पाठ हुआ। स्टेशन बाजार के बजरंग कालोनी स्थित बजरंग बली मंदिर में सुंदर कांड पाठ हुआ। वहीं सुबह गंगा स्नान कर लोगों ने मंदिरों में पूजन अर्चन भी किए। लेकिन ठंड पर आस्था पूरी तरह भारी रहा।

उक्त अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव, संजीत यादव, तारकेश्वर वर्मा, अनिल गुप्ता, विजय यादव, राजू पांडेय, संतोष पांडेय सहित नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *