हवन पूजन कर मनाया गया काली मंदिर का स्थापना दिवस

जमानियां (गाजीपुर)। हरपुर स्थित मां काली मंदिर का 16 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ शनिवार को मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम 7 बजे मंदिर के प्रांगण में सुंदर कांड का पाठ शुरू हुआ और शनिवार की सुबह मंदिर के पुजारI रविकांत पांडेय ने हवन पूजन करके प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। दोपहर 12 बजे तक भीषण गर्मी में भी दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता भी मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किए और मंदिर कमेटी से विकास को लेकर चर्चा किया।

उक्त अवसर पर मंदिर के पुजारी महेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव, संजीत यादव, सुदामा यादव , बबलू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *