जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील के बार एसोसिएशन का चुनाव बुद्धवार को तहसील परिसर में संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों के बीच ही मतदान हुआ। जबकि 8 अधिवक्ता विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मतगणना के बाद शाम चार बजे परिणाम घोषित हुआ तत्पश्चात अध्यक्ष निर्वाचित हुए जयप्रकाश व महासचिव मुनेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य विजेता अधिवक्ताओं को निर्वाचन अधिकारी मेराज हसन ने जीत का प्रमाण पत्र दिया और अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 10:30 से 2: 30 बजे तक हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश 66 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बजरंगी यादव को 24 मतों से पराजित कर विजेता घोषित हुए। वहीं बजरंगी को 42 मत मिले जबकि राघवनंद पांडेय व रामरतन जायसवाल को 5-5 मत ही मिले।
महासचिव पद पर मुनेश कुमार कुशवाहा ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनीष कुमार राय को 8 मतों से हराकर विजेता बने। मुनेश कुशवाहा को 63 व मनीष कुमार राय को 55 मत ही मिले थे। निर्वाचन अधिकारी अमर नाथ राम ने बताया कि कुल अधिवक्ता मतदाताओं की संख्या 128 थी जिसमें 121 ने अपने मत का प्रयोग किया तथा तीन मत अवैध पाया गया, चार मत नहीं पड़े।
ये अधिवक्ता हुए निर्विरोध निर्वाचित –
स्थानीय बार एसोसिएशन के चुनाव में आठ अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के पद पर मिथिलेश प्रताप सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के पद पर अक्षय कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह, सह सचिव पुस्कालय पद पर शमशाद राईन, सह सचिव प्रशासन पद पर राजेश गुप्ता, सह सचिव सूचना पद पर दिग्विजय नाथ तिवारी तथा वरिष्ट कार्यकारणी सदस्य पद पर कपिलदेव सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जिन्हें चुनाव अधिकारी अमरनाथ राम व मेराज हसन द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों को माला पहना कर उन्हें जीत की बधाई दी।










