खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के होनहारों ने लहराया परचम

जमानियां (गाजीपुर)। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के अंडर-17 बालक वर्ग की टीम ने CBSE द्वारा आयोजित समूह-पंचम खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर तृतीय स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता हरिश्न्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ में 10 से 13 अगस्त तक आयोजित हुई, जिसमें प्रयागराज मंडल के लगभग 135 CBSE स्कूलों ने भाग लिया।

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिली इस सफलता से विद्यालय परिसर में दोहरी खुशी का माहौल रहा। टीम व मुख्य कोच शानू के विद्यालय आगमन पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा व प्रबंधक सुभाषचन्द्र कुशवाहा ने टीम को बधाई देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सह-संयोजिका शगुफ्ता रहमान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *