ईंट भट्ठा से गायब हुए बच्चों के मामले में उमरगंज पहुंचे आईजी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज स्थित ईंट भट्ठा से बीते 22 अप्रैल को छः बच्चों के गायब होने के मामले में सोमवार की दोपहर वाराणसी रेंज के आईजी मोहित गुप्ता भी ईंट भट्ठा पर टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने भट्टा पर भ्रमण किया इसके बाद मातहतों व गायब बच्चों के परिजनों से पूरी जानकारी ली तथा पुलिस टीम को हर एंगल से जांच करने व संदिग्धों से पूछताछ कर बच्चों के बरामदगी का निर्देश दिया।

इसके बाद कोतवाली पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार, सीओ रामकृष्ण तिवारी व कोतवाल प्रमोद सिंह संग बैठकर मंथन किया। हालांकि एसपी के निर्देश पर गठित छः टीम बच्चों को ढूढ़ने में जुटी है। पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी है। वहीं कई लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस के हांथ खाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *