जमानियां (गाजीपुर)। मंझरिया गांव निवासी अंगद यादव ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर भूत प्रेत के चक्कर में विपक्षियों के ऊपर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पियुष यादव, मुन्नी देवी, टुन्नी यादव, धनराज, मिथिलेश, अंशु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित अंगद यादव ने तहरीर देकर बताया कि वह वाराणसी में एडीएम प्रशासन के यहां होमगार्ड के पद पर तैनात है। छुट्टी पर घर आया था, इसी बीच विपक्षीगण गोलबंद होकर बीते 15 जून को भूत प्रेत के मामले को लेकर परिजनों के साथ गलत तथ्यों को लेकर मारपीट कर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिए और कहा कि तुम पुलिस विभाग में नौकरी करते हो तो तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इस मामले कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।










