एस. एस. देव पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान एस. एस. देव पब्लिक स्कूल, हेतिमपुर में बुद्धवार को होली पर्व के दृष्टिगत एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा द्वारा होली के पौराणिक महत्व और उसकी सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए किया गया। उन्होंने बताया कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सद्भावना, प्रेम, और एकता का भी प्रतीक है।

इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत के माध्यम से कार्यक्रम में आनंद का माहौल बना दिया।

समारोह के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा, प्रेम और समरसता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा, सहसंयोजिका शगुफ्ता रहमान, सहसंयोजक डॉ. देवेंद्र वर्मा, शशि बाला देवी, कृष्णानंद साहनी, धर्मेंद्र यादव, सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *