धूमधाम से मनाया गया होली पर्व, रंग-गुलाल में सराबोर हुआ माहौल

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे से ही लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। चारों ओर रंगों की फुहार और खुशी का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली का त्योहार मनाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे पर संगीत और होली के गीतों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। जगह-जगह पकवानों की महक और मिठाइयों का दौर पूरे दिन चलता रहा। विशेष रूप से गुझिया, नमकीन और ठंडाई का लोगों ने आनंद लिया।

सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर गले मिले और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। वहीं स्थानीय नेता और गणमान्य व्यक्तियों ने भी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी को मिल-जुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *