बालिकाओं ने रैली निकाल कर मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक

जमानियां (गाजीपुर)। कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर द्वारा सोमवार को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रधानाचार्य गणेश दत्त पांडेय ने रवाना किया। रैली एनएच 24 होते हुए नगर का भ्रमण कर पुनः विद्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुआ।

प्रधानाचार्य ने कहा कि महिलाओं को निर्भीक, निडर व स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान काफी सराहनीय कार्य है। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कदम है।

फोटो: कोतवाल की कुर्सी पर बैठी कक्षा 8 की छात्रा दिव्य

रैली में शामिल छात्राएं कोतवाली पहुंची जहां महिला आरक्षी प्रिया ने छात्राओं को साइबर अपराध व सरकार के मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। इसके साथ ही विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा दिव्या कोतवाल की कुर्सी पर बैठ पुलिसिंग की बारीकियों को समझा। इस मौके पर सहायक अध्यापिका राधिका निलेश, बिंदु गुप्ता आदि शिक्षक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *