होली के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई रमजान माह की जुमे की नमाज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र में होली के रंगों के बीच शुक्रवार को रमजान माह की जुमे की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नमाज के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

नमाज के दौरान पुलिस बल मस्जिदों के आसपास तैनात रहा, वहीं तहसील प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। प्रशासन ने सड़कों और मस्जिदों के पास निगरानी रखी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

फोटो: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात तहसील व पुलिस प्रशासन

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और भाईचारे का परिचय देते हुए नमाज अदा की। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं भी दीं।

तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि “होली और रमजान जैसे पर्वों के दौरान सौहार्द बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, ताकि दोनों पर्व शांति से संपन्न हो सकें।” यह साम्प्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो क्षेत्र में भाईचारे की मिसाल कायम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *