धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

जमानियां (गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को स्थानीय क्षेत्र के फुल्ली गांव स्थित आदित्य लाल ग्राउंड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के दर्जनों समर्थक एकत्र हुए और केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। समर्थकों ने ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय यादव ने किया।

वहीं स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 9 के सभासद मनीष यादव ने भी अपने वार्ड में समर्थकों के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष केक काट कर हर्षोल्लास से उनका जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

फोटो : स्टेशन बाजार में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

उक्त मौके पर मिसबाहुल होदा, मनोहर श्रीवास्तव, मनीष यादव, रईस हो, संजय यादव, जवाहर राजभर, हदीश, पंकज, राजेश यादव, ओमप्रकाश यादव, शमशाद, गोलू, राजू होदा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *