दिलदारनगर (गाजीपुर )। शुक्रवार की रात आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 09027 बजे डाउन उधना दानापुर समर स्पेशल ट्रेन से पांच तस्करों को 250.725 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर के साथ पकड़ा ।तस्कर कुछमन में किमी संख्या 744/16 पर चेनपुलिंग कर शराब चढ़ा रहे थे सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस व गाड़ी पर पत्थरबाजी करने लगे।आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तस्करों को पीडीडीयू रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
आरपीएफ के प्रधान आरक्षी सतीश कुमार सिंह जो वर्त्तमान में कैम्पिंग ड्यूटी कुछमन स्टेशन पर कर रहे है द्वारा सूचना दिया गया कि डाउन लाइन में गाड़ी संख्या 09027 उधना दानापुर समर स्पेशल किलोमीटर नंबर 744/16 पर चेनपुलिंग कर शराब तस्करों द्वारा शराब चढ़ाया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुँचा तो उन लोगो द्वारा मेरे तथा गाड़ी के ऊपर पत्थर बाजी किया गया बाद मै अकेले होने के कारण छिपकर गाड़ी में बैठ गया ।
उक्त सूचना पाकर उपनिरीक्षक राजीव कुमार द्वारा आरपीएफ सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर को सूचित कर उक्त गाड़ी का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव लिया गया गाड़ी प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार की रात्रि 21:53 बजे पहुँचने पर आरपीएफ टीम एवं जीआरपी प्रभारी जयदान जसिंह साथ गाड़ी को चेक किया गया तो 5 व्यक्तियों के पास से कुल 14 बैग-झोला में विदेशी शराब व बियर बरामद हुआ।
उक्त सभी शराब तस्करों को गाड़ी से नीचे उतारा गया और पूछताछ करने पर बताया कि उपरोक्त सभी बरामद अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश से खरीद कर बिहार में ऊँचे दामो में बेंचकर कमाई करते हैं। पकडे गए सभी तस्करों के पास से कुल 250.725 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर की बरामदगी की गई। जिसका बाजार मूल्य 1लाख 14 हजार 410 रुपया बताई जा रही है।
उपरोक्त घटना के संबंध में उप निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर आरपीएफ थाना में रेल अधिनियम विरुद्ध उपरोक्त पांच शराब तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
यह तस्कर हुए है गिरफ्तार –
1. राजेश कुमार छोटी लाइन कालोनी अनाईठ आरा थाना नवादा, जिला- भोजपुर (बिहार)
2. अंकित कुमार अनाईठ आरा, बुढ़वा शिव मंदिर के पास, थाना नवादा, जिला भोजपुर (बिहार)
3. पिंटू प्रसाद निवासी छोटी लाइन कालोनी अनाईठ आरा थाना नवादा, जिला- भोजपुर (बिहार)
4. संदीप कुमार निवासी गुढना रोड अनाईठ आरा थाना- नवादा, जिला- भोजपुर (बिहार)
5. विकास कुमार निवासी छोटी लाइन कालोनी अनाईठ आरा थाना नवादा, जिला- भोजपुर (बिहार)










