तीयरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तीयरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित धनंजय कुमार पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि 5 जून 2025 की सुबह करीब 8 बजे जमीनी रंजिश के चलते गांव के ही कुलवंश सिंह यादव, उनकी पत्नी नितू यादव और सिंहासन यादव ने लाठी-डंडे एवं फावड़े से उन पर हमला कर दिया। धनंजय के अनुसार, हमलावरों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं और बुरी तरह मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *