25 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

जमानियां (गाजीपुर)। 132 केवीए उपकेंद्र जमानियां से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग की ओर से एक जरूरी सूचना सामने आई है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय उपकेंद्र पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि उपकेंद्र में पहले से लगे तीन पुराने पैनलों को हटाकर उनकी जगह तीन नए पैनल लगाए जाएंगे। यह कार्य विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुचारू व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि तय समय पर कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *