जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार कक्ष में सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के आठ गांवों के आठ लाभार्थियों को कुल 36 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम ज्योति चौरसिया ने अलग-अलग दुर्घटनाओं में मृत किसानों के परिजनों को चेक सौंपा। जिसमें सब्बलपुर कला निवासी स्व. प्रदीप के पुत्र श्रीकांत यादव को 5 लाख, अवती निवासी स्व. सच्चितानंद सिंह की पत्नी गुड़िया देवी को 5 लाख, ढेढ़गांवा निवासी स्व. अमरेंद्र नाथ की पत्नी भाग्यमनी देवी को सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर 5 लाख, तथा रेल दुर्घटना में मृत स्व. राहुल राय की पत्नी रूपा राय को 5 लाख का चेक प्रदान किया गया।
इसके अलावा, रामपुर पट्टी सरनाम खां निवासी स्व. रामजी राय की पत्नी रीता राय को सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर ढाई लाख, लहुवार निवासी स्व. प्रशांत राय की पत्नी रुचि राय को 5 लाख, सुजानपुर निवासी स्व. मल्लन सिंह की पत्नी नीलम देवी को 5 लाख तथा चितावन पट्टी निवासी स्व. शंभू यादव की पत्नी लक्ष्मीना देवी को पेड़ गिरने से हुई मौत के बाद एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही यह योजना उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करती है।
इस अवसर पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, विष्णु सिंह, पंकज राय, संदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










