9वें परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गए डॉ. ए सकूर खान

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के फुल्ली गांव स्थित दुर्गा मंदिर के संस्थापक डॉ. ए सकूर खान के 9वें परिनिर्वाण दिवस पर बीते सोमवार को ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर समिति के प्रबंधक फुल्ली गांव निवासी प्रमोद यादव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सर्व प्रथम मंदिर कमेटी के सदस्यों ने डॉ. ए सकूर खान के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य परीक्षा यादव ने कहा कि करीब चार दशक पहले डॉ. ए सकूर खान ने फुल्ली गांव के सामने सड़क किनारे दुर्गा मंदिर स्थापित कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने न केवल हिन्दू मुस्लिम भाईचारा का संदेश दिया बल्कि गंगा जमुनी के तहजीब की मिसाल पेश की। इनके अथक प्रयास से ही आज विगत कई वर्षो से दुर्गा मंदिर के परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो ग्रामवासियों को एक दूसरे से जोड़े रखता है।

उक्त मौके पर लल्लन गुप्ता, चंद्रमा राजभर, सिराज सिंह यादव, हेमंत राजभर, जवाहर राजभर, इकबाल अंसारी, सुरेश गुप्ता, शशिकांत यादव, गणेश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा ने किया तथा मंदिर कमेटी के प्रवक्ता नसीम अख्तर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *