डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

गाजीपुर (सू0वि0)- जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 387 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 26 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 61 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया, तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया, सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया, तहसील मोहमम्दाबाद में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) की अध्यक्षता में 92 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया, तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 39 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त अन्य शिकायत/प्रार्थना पत्रों का, सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर, स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय।

इस अवसर पर परियोजना उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
…………………………………                                                                                      
   जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *