बिजली चेकिंग अभियान चलाकर विभाग ने वसूला 4 लाख 53 हजार रुपये

जमानियां (गाजीपुर)। बिजली विभाग ने कस्बा बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर 4 लाख 53 हजार रुपये राजस्व की वसूली की है। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।

जानकारी के मुताबिक अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बा बाजार में सोमवार की दोपहर बिजली चेकिंग के साथ ही बकाया वसूली अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले तथा बाईपास कनेक्शन से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।

अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला कर उपभोक्ताओं से 4 लाख 53 हजार रुपये का राजस्व वसूली किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि उपभोक्ता मीटर से पहले तार काटकर बिजली चोरी ना करें, अन्यथा पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

जिन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नहीं है, वे बिजली विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर बिजली कनेक्शन जल्द से जल्द ले लें। उक्त मौके पर लाइनमैन ओमप्रकाश, अच्छेलाल, जन्नत शाह,, नितेश कुमार, राम प्रकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *