कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के दुरहिया स्थित एक शॉपिंग मॉल में नगर कांग्रेस कमेटी जमानिया के पूर्व अध्यक्ष सैयद फैजान अख्तर के संयोजकत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। गाजीपुर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा और संगठन में बड़े फेरबदल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नसीम अख्तर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार तेजी से गिर रहा है और पूरे देश की जनता की निगाहें विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है।

रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं संदीप विश्वकर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के प्रेम और समर्थन से अभिभूत होकर दोनों नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लाल साहब यादव, हामिद अली, राजेश गुप्ता, हरिओम सिंह यादव, डॉक्टर गुड्डू कुमार, तोहिद खान, सरफराज खान, पुष्कर त्रिपाठी, चंद्रमा यादव, अरविंद मौर्य, कुंदन खरवार, विजय नारायण तिवारी, रामप्रवेश पांडेय, मोहम्मद सिराज, शशिकांत श्रीवास्तव, खुर्शीद सिद्दीकी, तसव्वर अंसारी, जीशान सिद्दीकी, गायत्री गुप्ता, इंद्रावती प्रजापति सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *