सीओ ने सड़क पर चलाया चेकिंग अभियान, बैंकों में परखी सुरक्षा व्यवस्था

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में बढ़ रही बाईक चोरी की घटनाओं सहित अन्य अपराधों को रोकने के लिए सोमवार को क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, कोतवाल प्रमोद सिंह संग दलबल के साथ सड़क पर उतरकर चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान तीन बाइक का चालान व स्कूल वाहनों की भी जांच की तथा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा बाहर लगाने को कहा।

क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी व कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ यूनियन बैंक व स्टेट बैंक में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा और कई लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरकर बाईक चालको को यातायात का पाठ पढ़ाया और एक बाईक पर तीन लोगों के बैठने पर चालान करवाया।

इसके बाद तहसील तिराहा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक के पास अनावश्यक घूम रहे मनचलों से पूछताछ कर सुरक्षा के दृष्टिगत उनकी तलाशी ली और सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। एनएच 24 किनारे स्थित दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा दुकान के बाहर लगवाने की बात कही ताकि कोई अपराध होने पर अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *