फुटबॉल मैच में हुई मारपीट, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। खिजिरपुर में चल रहे फुटबॉल मैच में सोमवार को मैच के दौरान ही जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक खिजिरपुर गांव निवासी आकिब खान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन हो रहा था। इसी बीच दोनो टीमों में आपस में विवाद हो गया।

इस दौरान मैच देख रहे मेरे पिता अबुल कैश खिलाड़ियों को समझाने मैच के ग्राउंड के अन्दर पहुंच गये। तभी सेराज खाँ, मेराज खाँ, सलमान खाँ व जीशान ने मेरे पिता को धक्का दे दिया। यह देख मैं बीच बचाव करने पहुंचा तो उन लोगों ने मेरे साथ मार पीट व गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *