पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर पशु चिकित्साधिकारी को जारी हुआ स्पष्टीकरण

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फुल्ली के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व हनुमंत प्रोडक्शन लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष विजय कुमार यादव की शिकायत पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवकुमार ने दिलदारनगर पशु चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।

फुल्ली गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार यादव ने बीते 9 अक्टूबर को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवकुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि फुल्ली गांव स्थित पशु चिकित्सालय में तैनात प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ आनंद कुमार बीते 3 माह से नहीं आ रहे हैं। तथा पशु चिकित्सालय फुल्ली एकमात्र चपरासी के भरोसे चल रहा है।

विजय यादव ने बताया कि उनका गोवंश लंपी रोग से ग्रसित है, जिसके इलाज के लिए जब डॉ आनंद को फोन किया तो उन्होंने गैरजिम्मेदाराना तरीके से बात किया और मेरे गोवंश का इलाज भी नहीं किया। इतना ही नहीं, उन्होंने ये तक कह डाला कि आप में अगर पावर है तो वहां किसी पशु चिकित्सक की पोस्टिंग करा लीजिये और आपको जहां शिकायत करना हो, कर दीजिये। बातचीत के दौरान डॉ आनंद ने आवेशित होकर पूरे देश को ही चोर बना डाला।

वहीं विजय यादव के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवकुमार ने 11 अक्टूबर 2023 को पत्र जारी करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को पशु चिकित्सालय फुल्ली पर उपस्थित रह कर विभागीय कार्यों के संपादन के लिए निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *