वाटर पंप का चेयरमैन ने किया उद्घाटन

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र में स्वच्छ व निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए जिला योजना अंतर्गत 38.13 लाख की लागत से 30 एचपी पंप का निर्माण किया गया था। जिसका सोमवार को चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने बटन दबाकर उद्घाटन कर आपूर्ति शुरू किया।

नगर पालिका क्षेत्र के स्टेशन बाजार में निर्बाध पानी की आपूर्ति के लिए 30 एचपी का नया पंप जिला योजना से बनाया गया है।चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पंप बनने से पानी की टंकी तेजी से भर रहा और पानी की आपूर्ति तेजी से हो रहा है। नगर के लोगों को पेयजल की समस्या से जुझना नहीं पड़ेगा।

वार्डवासियों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर सभासद राहुल वर्मा, उमराव यादव, मोहन गुप्ता, रोहित शर्मा, शमीम अहमद, पप्पू राय, सुनील गुप्ता, संजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *