जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा बाजार के वार्ड नंबर 19 में मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी का मामला सामने आया है।
कस्बा बाजार के चौधरी मोहल्ला निवासी इरफान अहमद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वार्ड नंबर 19 में उसकी किराने की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे एक सफाईकर्मी ने फोन से सूचना दिया कि आपके दुकान का दरवाजा खुला हुआ है, आनन फानन में दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अन्दर का सामान बिखरा हुआ और गल्ले से करीब दो लाख रुपए, कुछ सिक्के व लगभग 20 हजार रुपए का सामान चुरा ले गए।
पीड़ित दुकानदार इरफान ने इस घटना को लेकर कोतवाली में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।










