मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी आकाश यादव ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट का आरोप लगा कर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित आकाश यादव पुत्र राजेश सिंह यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम 6 बजे मानिक चन्द्र यादव पुत्र गजाधर यादव बिना कारण ही मुझे गाली गलौज देने लगा, मना करने पर उसने मार कर मेरा सिर फोड़ दिया और जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

इस संबंध में कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी मानिक चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *