जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चितावनपट्टी गांव निवासी विजयशंकर ने विपक्षियों पर फोन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस ने गोरवा मुहल्ला निवासी आसिफ व असरफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित विजयशंकर ने तहरीर देकर बताया कि बीते 27 सितंबर को आसिफ के द्वारा फोन कर गाली देते हुए जान से मरवाकर फेंक देने की धमकी देने लगा। इसके बाद 30 अक्टूबर 25 को भी थाना गेट के पास ही अनायास गाली गलौज हाथापाई करने की घटना को अंजाम दिया गया।
इस संबंध में कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।










