नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने एक युवक पर उसकी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि मेरी पुत्री, जो नाबालिग व अनपढ़ है, उसे विनोद निवासी नाथुपुर ने सोमवार की दोपहर बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। वहीं मेरी बड़ी पुत्री के शादी के लिए घर में रखे कुछ रुपये को भी मेरी छोटी पुत्री अपने साथ लेकर चली गयी है। विनोद बहुत ही जालसाज व धुर्त किस्म का युवक है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *