धोखाधड़ी के आरोप में महिला पर मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर)। जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में जमानियां कोतवाली पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अभईपुर गांव निवासिनी ममता तिवारी पत्नी प्रवीन्द कुमार तिवारी ने विपक्षी पूनम पाण्डेय पत्नी विनोद पाण्डेय निवासी मुरारी चौक, छितूपुर (वैष्णवनगर) वाराणसी के खिलाफ जमानियां कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी पूनम पांडेय ने हमें 500 वर्ग फिट जमीन, लालजी पटेल से दिलाने के नाम पर हमसे तीन बार में क्रमशः 23 अगस्त को ढाई लाख, 28 जुलाई को तीन लाख रुपये तथा 28 नवंबर 2022 को चार लाख रूपये अपने खाते में ट्रांसफर कराया। जबकि लाल जी पटेल ने जमीन दूसरे व्यक्ति को बिक्री कर दिया।

इसके बाद भी विपक्षी पूनम पाण्डेय सांत्वना देती रही कि उस जमीन के बदले अपनी जमीन दे दूंगी। बावजूद इसके आज तक न जमीन दे रही है न ही पैसा दे रही।

पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर मांग किया कि विपक्षी पूनम पाण्डेय पर धोखाधड़ी के तहत कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण धनराशी (साढ़े नौ लाख) ब्याज सहित दिलाई जाए। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *