जमानियां (गाज़ीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता रुकसाना बेगम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पति रोज़ी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वह बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। बीते 22 अगस्त की रात करीब एक बजे जब वह बच्चों के साथ सोई हुई थीं, तभी गांव के ही देवेन्द्र राजभर पुत्र धनेश्वर राजभर और मिथुन राजभर पुत्र रामजी राजभर घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग निकले।
पीड़िता ने बताया कि लोकलाज के डर से उन्होंने उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी थी। लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर 31 अगस्त को थाना पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।










