जमानियां (गाजीपुर)। चक्का बांध निवासी शिवानंद गिरी ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर पुत्री व भाई को मारने पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने कृष्णा गिरी, राम एकबाल गिरी और सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बीते 27 अगस्त 25 की शाम 7:30 बजे पुत्री सीमा गिरी अपने ड्यूटी से घर वापस आ रही थी की रास्ते में घर से 200 मीटर पहले नहर के पास गाँव निवासी विपक्षी बंटवारे की बात को लेकर मेरी पुत्री को गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगा। मेरी पुत्री वहां से भागकर घर आकर हम लोगों को परिवार के मेरे बड़े भाई रामनिवास गिरी को आकर बतायी।
मेरे बड़े भाई विपक्षी से बताये तो विपक्षीगण आग बबूला होकर हम बड़े भाई राम निवास गिरी को गाली देते हुए लाठी डंडे व लात मुक्का से मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर झगड़ा छुड़ाने मौके पर पहुंचे तो उपर्युक्त विपक्षी मेरे पुत्र व पुत्री को भी लाठी डंडा, लात मुक्का घुसा से मारने पीटने लगे जिससे बड़े भाई व पुत्रीयों को काफी चोटें आयी है।
विपक्षी काफी गोलबंद एवं मनबढ़ व्यक्ति हैं। परिवार वालों को धमकी दिये की अगर इसकी शिकायत थाने पर जाकर करोगे तो पूरे परिवार को जान से मारकर भट्ठा में फेंक देगे, प्रार्थी का परिवार काफी डरा व सहमा है।










