जमानियां (गाजीपुर)। जमीनी विवाद में दर्ज मुकदमें को विपक्षियों द्वारा उठाने की धमकी देने एवं मारपीट करने में देवैथा निवासी नौजादिक यादव ने शुक्रवार को तहरीर दी। पुलिस ने सौदागर यादव , अजय, प्रदीप व रामा के खिलाफ मुकदमा किया है।
नौजादिक यादव का आरोप है कि मेरे व विपक्षीयों के वीच जमीन संबंधी विवाद हुआ था।पुलिस ने बीते मंगलवार को भी विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिससे नाराज होकर विपक्षी बीते गुरुवार को एकराय होकर लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर प्रार्थी के दरवाजे पर आ गये और धमकी दिए कि अगर मुकदमा वापस नहीं लोगे तो जान से मार देंगे। विपक्षीगण गोलबन्द किस्म के तथा मनबढ व्यक्ति है तथा कभी भी गंभीर घटना कर सकते है। बताया कि इससे पूर्व भी विपक्षी ने दो बार जान लेवा हमला किया है।
वहीं दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने लड़की को भगाने के मामले में युवक अजय बिंद के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक ने बीते बुद्धवार को धमकी दिया है कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जान से मार देंगे। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कारवाई में जुट गई हैं।










