करेंट की चपेट में आने से भाई की हुई मौत, बहन हुई जख्मी

दिलदारनगर (गाजीपुर )। स्थानीय क्षेत्र के सेंदुरा गांव में मंगलवार की दोपहर में स्टैंड पंखा चलाने गए किशोर की करंट की चपेट में आने से ईराज बिंद (15) की मौत हो गई, जबकि भाई को बचाने के चक्कर में बहन किरन भी झुलस गई। जिसे उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।

परिजनों ने बताया कि ईराज खाना खा रहा था और स्टैंड पंखा को अपने तरफ करने गया तभी करंट की चपेट में आ गया। यह देख छोटी बहन किरन भाई को बचाने गई तो वह भी करेंट की चपेट में आ गई। परिजन तत्काल बिजली बंद कर दिए तब तक ईराज कि मौत हो गई थी। किरन को लेकर परिजन नगर के निजी अस्पताल में पहुंचे और उपचार कराया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुत्र के मौत से मां लक्षनवती देवी विलाप कर रही थी। मृतक दो भाइयों में में बड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *