जमानियां में भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के रामलीला मैदान से सोमवार को जमानियां नगर मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गा चौक पर समाप्त हुई।

यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को बढ़ाने के लिए निकाली जा रही है।

मंडल प्रभारी बृजेंद्र राय ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता का प्रतीक है और हर भारतीय को इसका सम्मान करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने इसे युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का माध्यम बताया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, कमल निगम, माया सिंह, मंडल महामंत्री राजू पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, सुनील गुप्ता, रोहित शर्मा, गुड्डी पांडेय, प्रीति देवी, पुष्पा निषाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *