जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने 16 दिन बाद बाईक चोरी का मुकदमा पीड़ित राहुल कुमार निवासी कंदवा चंदौली की तहरीर पर दर्ज किया है।
पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बीते 13 सितंबर को अपने घर से दिलदारनगर दवा लेने जा रहा था। देवढ़ी गांव शराब ठेके के पास गाड़ी खड़ा करके बियर लेने शराब ठेके पर गया था, जब वापस आया तो वहां गाड़ी नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी नहीं मिली।










