बाइक चालक गिर कर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल हुआ रेफर

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित एक निजी विद्यालय के समीप एनएच 24 पर शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसेरा गांव निवासी संतोष कुमार बिंद (30 वर्ष) पुत्र रामजी बिंद किसी कार्यवश रेलवे स्टेशन गया था। लौटते समय हेतिमपुर स्थित एक निजी विद्यालय के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *