ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक चालक की हुई मौत, मचा कोहराम

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बड़ेसर दैत्रावीर मंदिर से महज कुछ दूरी पर गुरुवार की रात ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर होने से बाइक चालक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बा क्षेत्र के बुद्धिपूर कोट निवासी अब्दुल राजिक अंसारी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र नौशाद अंसारी (25 वर्ष) गुरुवार की रात करीब 9 बजे स्टेशन बाजार से बाइक चलाकर वापस घर लौट रहा था। तभी एनएच 24 पर दैत्रावीर मंदिर से कुछ दूरी पर आगे चल रहे सीमेंट लदा ट्रैक्टर चालक ने बीच सड़क पर अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे पीछे से आ रहा मेरा पुत्र नौशाद ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा।

यह देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। इस घटना में मेरे पुत्र के सिर व चेहरे पर गंभीर गई। राहगीरों की मदद से उसे पीएचसी पहुँचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दिलदारनगर में कास्मेटिक की दुकान चलाता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा अन्य सभी 5 बहनों का विवाह हो चुका है। नौशाद की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक दीपक कुमार व अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *