जमानियां (गाजीपुर)। अभईपुर चौकी पुलिस ने 45 पाउच देशी शराब के साथ शुक्रवार की शाम 7:15 बजे बिहार के युवक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
अभईपुर चौकी प्रभारी राम कुमार दुबे ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर की सूचना पर धुस्का गांव के पास कर्मनाशा नदी घाट के पास जाने वाली सड़क से देशी शराब लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पेटी जिसमें 45 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब पाया गया।
पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम पता 24 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र रामदयाल राम निवासी ग्राम लबेदहा थाना रामगढ़ जनपद कैमूर, भभुआ (बिहार) बताया। जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की गई है।










