नाइट क्रिकेट मैच में चकिया को हराकर बारा की टीम बनी विजेता

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के बेटाबर खुर्द गांव में अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार की रात बारा और चकिया की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में बारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चकिया को सात विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच 10-10 ओवरों का खेला गया। टॉस जीतकर बारा की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चकिया की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 60 रन ही बना सकी। जवाब पारी खेलने उतरी बारा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को सात विकेट रहते ही हासिल कर लिया। 

मैच के समापन पर विजेता टीम को ज़िला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कप प्रदान कर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर बारा टीम के खिलाड़ी नजमुद्दीन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ओमकार को “मैन ऑफ द सीरीज” से नवाजा गया।

मैच में अंपायर की भूमिका रमेश कुमार व घनश्याम तिवारी ने निभाई, जबकि कमेंट्री वरुण पाठक ने की और स्कोरर की जिम्मेदारी रजनीकांत ने संभाली।

इस अवसर पर भदौरा ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार ‘आंसू’, ओमप्रकाश वर्मा, अंजनी तिवारी, राजेश्वर मास्टर, डिंपल भारती, पियूष भारती, संजीव भारती, मुन्ना कुशवाहा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *