दिलदारनगर (गाजीपुर)। अघोर सेवा मंडल के संस्थापक अवधूत बाबा सिंह शावक राम बाबा के उत्तराधिकारी ब्रह्मलीन शिष्य अवधूत संत बाबा तुकाराम बाबा का प्राकट्य दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आश्रम के साधु ओम राम जी ने मंदिर एवं बाबा के समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन कराया। इसके उपरांत बाबा के चरण पादुका पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में स्व. रामदेव चौधरी आदर्श इंटर कालेज, कन्या प्राथमिक विद्यालय दिलदारनगर गांव एवं आश्रम के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. शिव प्रताप सिंह व साधु ओम राम जी ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। साधु ओम राम जी ने कहा कि बाबा तुकाराम बच्चों से अपार स्नेह करते थे और करुणा की प्रतिमूर्ति थे।
इस अवसर पर बालेश्वर यादव, अशोक श्रीवास्तव, सुनील, श्यामसुंदर, सुरेश कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह ने किया।










