जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 1 हरिजन बस्ती हरपुर के सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में आसिम खान 16 मतों से विजेता घोषित किये गए। विजेता आसिम खान को कुल 193 मत मिला, जबकि इनके निकटम प्रतिद्वंदी विकास यादव को 177 मत मिला।
गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 हरिजन बस्ती हरपुर के सभासद अहमद अली का कुछ माह पूर्व निधन हो गया था। इस वार्ड के रिक्त पद के लिए बीते बुधवार को मतदान हुआ था। जिसमें सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे।
शुक्रवार को तहसील परिसर में हुए मतगणना में आसिम खान को 193 मत मिले तो वहीं विकास यादव को 177, रामजी राम को 68 ,एहसान अली को 53 , जैनुद्दीन को 10 और खुर्शीद आलम को महज एक वोट मिला। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने विजेता आसिम खान को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
इस अवसर पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नगर पालिका कर निरीक्षक विजय शंकर राय सहित तहसील कर्मी व पुलिस पुलिस मौजूद रहे।










