मेजर ध्यानचंद स्मृति में तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जमानियां (गाजीपुर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में द्रोणा तीरंदाज़ी खेल मैदान हेतिमपुर में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन गाजीपुर तीरंदाज़ी संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगा। प्रतियोगिता में अंडर-10 तथा अंडर-13 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। साथ ही आगामी 22 सितंबर को देवरिया जिले में होने वाली यूपी स्टेट तीरंदाज़ी चैंपियनशिप के लिए गाजीपुर जिले की टीम का गठन भी किया जाएगा।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए वर्ल्ड पुलिस आर्चरी चैम्पियन मनीष दुबे भी उपस्थित रहेंगे। आयोजक संघ ने जिले के सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने तीरंदाज़ी उपकरणों के साथ मैदान में पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *