पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, तब दर्ज हुआ एफआईआर

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खाँवपुरा निवासी पीड़ित त्रिवेणी यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित त्रिवेणी यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गये तहरीर में बताया कि बीते 21 सितंबर की रात करीब 1 बजे मैं अपने घर के दरवाजे पर बाहर सो रहा था तभी गांव का ही संतोष यादव पुत्र जमुना यादव मेरी हत्या करने की नियत से गड़ासा से मेरे उपर हमला कर दिया, संयोग अच्छा रहा कि मेरी नींद खुल गयी और मैं बच गया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और जाते जाते भद्दी भद्दी गालियां देते हए किसी से न बताने व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर
जान से मारने की धमकी दी।

कहा कि मेरी कोई संतान नहीं है, ऐसे में विपक्षी मेरी सम्पति को हड़पने की नियत से जबरन मेरे जमीन की रजिस्ट्री अपने पक्ष में किये जाने हेतु दबाव बनाते हैं, जिसके लिये में तैयार नहीं हूँ। घटना के दूसरे दिन स्थानीय थाना पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस द्वारा ना ही मेरा मेडिकल कराया गया और ना ही कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब थक हार कर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *