मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज अधिवक्ता फिर बैठे धरने पर

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील सेवराई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ दर्ज मुकदमें के मामले में स्थानीय बार एसोशिएशन के अधिवक्ता एक बार फिर न्यायिक कार्य से विरत होकर शुक्रवार को धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में बुधवार को तहसीलदार रामनारायन वर्मा ने सीओ अनिल कुमार को फोन कर अधिवक्ताओं से वार्ता कराया था, जिसपर सीओ द्वारा न्यायोचित कारवाई का आश्वासन दिया गया था। जिसपर अधिवक्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। लेकिन उक्त प्रकरण में अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिए जाने पर अधिवक्ता फिर से धरने पर बैठ गए हैं।

नाराज अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर अधिवक्ता अजय राय के तहरीर पर विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अधिवक्ता कमल कांत राय, बृजेश कुशवाहा, संजय सिंह, फैसल होदा, रमेश सिंह, राजेश गुप्ता, आजाद खां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *