जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित पुलिस चौकी पर उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया होता, जब रविवार की देर रात एक बजे एक अनियंत्रित ट्रक एनएच 24 स्थित पुलिस चौकी के गेट व दिवाल को टक्कर मार कर तोड़ दिया। संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार की दोपहर 3 बजे बताया कि रविवार की रात वह अपने टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी रात करीब 1 बजे चंदौली जनपद के सैय्यदराज की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार खाली ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पुलिस चौकी का लोहे का गेट व कोने की दिवाल तोड़ते हुए चौकी में घुस गया। यह देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
सोमवार की सुबह पुलिस चौकी पहुंचे ट्रक से जुड़े लोगों ने पुलिस चौकी के हुए नुक्सान की भरपाई की बात कही। इस लिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।










