आकाशीय बिजली लगने से वृद्ध की हुई मौत

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पट्टी सरनाम खां उर्फ खांवपुर स्थित सिवान में पशु चराने गए वृद्ध की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रामपुर पट्टी सरनाम खां गांव निवासी 79 वर्षीय साहब लाल यादव शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सिवान में गाय चराने गए हुए थे। इसी दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने लगी, तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक गाय और 5 बकरियों के झुलस कर मरने की भी सूचना है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पति की मौत से पत्नी लक्ष्मीना देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुँचे जंगीपुर विधायक डॉ. बीरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी लेकर पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *